Israel Hamas War: गाजा में युद्धविराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र में टला मतदान, अमेरिका ने बताई ये वजह

China Chang E-6 Mission चीन का अगला चंद्र मिशन 2024 में प्रस्तावित है। हालांकि चीन अपने इस मिशन में पाकिस्तान का पेलोड भी लेकर जाएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है। चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को कहा गया है कि चांग ई-6 चंद्र मिशन वर्तमान में अनुसंधान और विकास कार्य से गुजर रहा है।

बीजिंग, पीटीआई। चीन का अगला चंद्र मिशन 2024 में प्रस्तावित है। हालांकि, चीन अपने इस मिशन में पाकिस्तान का पेलोड भी लेकर जाएगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को कहा गया है कि चांग ई-6 चंद्र मिशन वर्तमान में अनुसंधान और विकास कार्य से गुजर रहा है। चांग ई-6 मिशन चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से की यात्रा करेगा और सतह से नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर वापस आएगा।
चांग ई-6 मिशन का प्रक्षेपण 2024 की पहली छमाही में निर्धारित है। इसे चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने वापस लाने का काम सौंपा गया है। द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिशन का लक्ष्य चंद्र नमूनों को एकत्र करने के लिए दक्षिणी ध्रुव के एटकेन बेसिन पर उतरना है।
यह मिशन विभिन्न देशों के पेलोड को ले जाएगा। इनमें फ्रांस का डोर्न रेडान डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का निगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का क्यूबसैट शामिल है। क्यूबसैट पाकिस्तान का एक छोटा उपग्रह है।
चंद्रमा के दूर वाले हिस्से और पृथ्वी के बीच संचार में मदद के लिए चीन 2024 की पहली छमाही में अपने रिले उपग्रह क्यूकियाओ-2 या मैगपाई ब्रिज-2 को लांच करने की योजना बना रहा है।