एशियन गेम्स 2023 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। एथलेटिक्स में देश की झोली में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। 4x400 मिक्सड रिले टीम रेस में भी अब भारत की झोली में सिल्वर मेडल आया है। मोहम्मद अजमल विथ्या रामराज राजेश रमेश सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड भी कायम किया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2023 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। एथलेटिक्स में देश की झोली में एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं। 4x400 मिक्सड रिले टीम रेस में भी अब भारत की झोली में सिल्वर मेडल आया है। मोहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश, सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड भी कायम किया।

4x400 मीटर मिक्सड रिले रेस में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। मोहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस रेस को 3:14.34 सेकंड में पूरा करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने नया नेशनल रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है।

दरअसल, भारतीय टीम ने रेस को तीसरे स्थान पर रहते हुए पूरा किया था, जिसके चलते टीम की झोली में पहले कांस्य पदक आया था। हालांकि, श्रीलंका टीम की रेस को गलत करार दिया गया और उनको डिस्क्वलिफाई कर दिया गया। इसके बाद भारत के ब्रॉन्ज को सिल्वर मेडल में तब्दील कर दिया गया।

ऐंसी सोजान ने लॉन्ग जंप में देश को रजत पदक दिलाया। ऐंसी सोजान ने अपने पहले प्रयास में 6.13 मीटर की छलांग लगाई। इसके बाद दूसरे प्रयास में सोजान 6.49 मीटर की लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। तीसरे प्रयास में सोजान ने अपने प्रदर्शन को और बेहतर किया और 6.56 मीटर की छलांग लगाई। चौथे प्रयास में भारतीय एथलीट कुछ खास नहीं कर सकी और उन्होंने 6.30 मीटर की छलांग लगाई।

हालांकि, सोजान ने अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और 6.63 मीटर की लंबी छलांग के साथ ही भारत के लिए रजत पदक पक्का कर दिया। ऐंसी सोजान का यह पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी है।