गांधी जयंती 2023 महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उनका जन्म 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी न केवल देश के लिए बल्कि मानवता के लिए भी प्रेरणा के स्रोत थे। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके प्रेरणादायक विचारों के बारे में.

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gandhi Jayanti 2023:  महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी एवं इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। अपने सभी भाईयों में ये सबसे छोटे थे। उनकी मां पुतलीबाई बहुत सज्जन एवं धार्मिक स्वभाव की थीं, जिसने गांधीजी के व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव डाला। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानेंगे उनके ऐसे अनमोल विचारों के बारे में जो जीवन के प्रति उत्साह बढ़ाने और प्रेरणा देने का करते हैं काम।

1. खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

2. मौन रहना सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे ये दुनिया आपको जरूर सुनेगी।

3. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.

4. जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते, तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।

5. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.

6. डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।

7. स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे।

8. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

9. कोई भी हमारे आत्म सम्मान के साथ नहीं खेल सकता, जबतक हम इसकी इज़ाज़त न दें।

10. गुस्सा और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।

11. हमको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक महासागर के सामान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरे महासागर को गंदा नहीं कहा जा सकता।

12. आध्यात्मिक संबंध शारीरिक की तुलना में कहीं अधिक कीमती है। आध्यात्मिक से तलाकशुदा शारीरिक संबंध आत्मा के बिना शरीर है।

Pic credit- freepik