खिलाड़ियों की मौज! अब रेड मैजिक 9 प्रो स्मार्टफोन की भारत में भी होगी शिपिंग, यहां जानें जरूरी डिटेल्स
![खिलाड़ियों की मौज! अब रेड मैजिक 9 प्रो स्मार्टफोन की भारत में भी होगी शिपिंग, यहां जानें जरूरी डिटेल्स](https://jagobhart.com/wp-content/uploads/2024/05/Hindi_News_red_magic___2024-05-18_Hindi_News-2-300x187.png)
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने मंगलवार को 2023 एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। Yashasvi Jaiswal एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। जानिए उन्होंने और क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं.
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने मंगलवार को 2023 एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। Yashasvi Jaiswal एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। जानिए उन्होंने और क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं.
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में मंगलवार को नेपाल के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 100 रन बनाए।
यशस्वी जायसवाल की पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बना सकी। भारत ने 23 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।
यशस्वी जायसवाल एशियन गेम्स में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मल्टी स्पोर्ट इवेंट में शतक ठोकने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। याद दिला दें कि 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तरफ से अमय खुरासिया ने अर्धशतक जमाया था।
यशस्वी जायसवाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने 21 साल और 273 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल जमाया। उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 साल और 146 दिन की उम्र में शतक जमाया था। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सैकड़ा जमाया था।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 साल और 156 दिन की उम्र में शतक जमाया था।
यशस्वी जायसवाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने वाले बाएं हाथ के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले केवल सुरेश रैना ही टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने में सफल हुए थे, जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यशस्वी जायसवाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले संयुक्त रूप से चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। सूर्यकुमार यादव ने 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 48 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल शतक जमाया था। यशस्वी ने नेपाल के खिलाफ 48 गेंदों में शतक ठोककर सूर्या की बराबरी की।