आमतौर पर हम हर समय गाने सुनते या गुनगुनाते हैं। इसमें रॉक संगीत, शास्त्रीय संगीत, जैज़ संगीत आदि जैसे कई विकल्प हैं और आप अपने मूड और पसंद के अनुसार संगीत सुन सकते हैं। संगीत न केवल सुनने के लिए अच्छा है, बल्कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। जानें कि संगीत आपके मानसिक स्वास्थ्य को कैसे लाभ पहुंचा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। संगीत के लाभ: संगीत हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। जिसे हम अक्सर काम करते समय या यात्रा करते समय सुनते या गुनगुनाते हैं। अक्सर हम संगीत के जरिए अपनी भावनाएं एक-दूसरे से साझा करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संगीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि संगीत आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कैसे मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: स्टडी का दावा- अकेलेपन में साथ और सुकून देते हैं दर्द भरे गाने 

याद्दाश्त

म्यूजिक आपकी याद करने की क्षमता को बढ़ा सकता है। म्यूजिक आपके ब्रेन के उन हिस्से को ऐक्टिव करता है जो बोलने, याद करने, रीजनिंग और भावनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए म्यूजिक का इस्तेमाल अल्जाइमर के मरीजों को शांत करने और डिमेंशिया के लक्षणों को कम करने के लिए भी किया जाता है।

एंग्जायटी

म्यूजिक सुनने से आपका मन शांत होता है और बेचैनी कम होती है। यह आपके हार्ट रेट को कम करता है, जिससे स्ट्रेस हॉर्मोन कम रिलीज होते हैं और आप कम एंग्जायटी महसूस करते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि म्यूजिक सुनने से आपका ध्यान अपनी परेशानियों से हट जाता है और आपका माइंड रिलैक्स कर पता है।

मूड लिफ्ट

ऐसा आपने देखा होगा कि कभी अगर आपका मूड खराब होता है और आप गाने सुनने लगते हैं, तो आप थोड़े समय में आप बेहतर महसूस करने लगते हैं। म्यूजिक आपके माइंड को रिलैक्स महसूस करवाता है, जिससे आपका मूड बेहतर होने लगता है।

अच्छी नींद

म्यूजिक शरीर के स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसॉल को कम करता है, जिससे बॉडी रिलैक्स रहती है। जब शरीर और माइंड रिलैक्स रहते हैं, तब नींद भी अच्छी आती है। म्यूजिक आपके हार्ट रेट को भी कम करता है, यह भी अच्छी नींद का एक कारण है।

एक्सरसाइज

कोई रॉक म्यूजिक या मस्ती भरे गाने सुनते हुए एक्सरसाइज करने से आप बेहतर तरीके से वर्कआउट कर सकते हैं। म्यूजिक से आपका मूड लिफ्ट होता है, जिससे आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं और थकावट कम महसूस होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik