Jago Bhart Hindi News –
(image) नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार दूसरे दिन बड़ी बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या में ढाई लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर दो करोड़ 26 लाख 67 पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को करीब तीन लाख नए मामले आए थे।
जहां तक संक्रमितों की मौत का सवाल है तो दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की औसत संख्या रोजाना तीन से पांच हजार के बीच होती है। लेकिन भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में छह हजार लोगों की मौत हुई, जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या सात लाख 92 हजार से ऊपर पहुंच गई।
कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में गुरुवार को बड़ी बढ़ोतरी हुई। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक 48 हजार के करीब नए केसेज आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 57 लाख 10 हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो उसमें पिछले 24 घंटे में थोड़ी कमी आई। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में करीब 12 सौ लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 76 हजार 628 पहुंच गया।
दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित ब्राजील में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार को रात नौ बजे तक 49 हजार से कुछ ज्यादा नए केसेज मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 34 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 1,179 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 11 हजार 189 हो गई। दुनिया भर में चौथे सबसे ज्यादा संक्रमित देश रूस में गुरुवार की शाम तक 4,785 नए संक्रमित मिले। अब वहां संक्रमितों की संख्या नौ लाख 42 हजार से 106 हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 10,099 पहुंच गई है। संक्रमितों के आंकड़े वर्ल्डमीटर्स की वेबसाइट की सूचना पर आधारित हैं।
-Jago Bhart Hindi News